मेनू

×

खोजें

वी ने भोपाल में शुरू कीं 5जी सेवाएं

वी ने भोपाल में शुरू कीं 5जी सेवाएं

भोपाल: इंदौर और ग्वालियर में 5जी लॉन्च के बाद, जाना-माना दूरसंचार सेवा प्रदाता वी अब भोपाल में 5जी सेवाओं की शुरूआत करने जा रहा है। अपनी सेवाओं के विस्तार के लिए वी मुख्य मार्केट्स को प्राथमिकता दे रहा है, जहां डेटा की खपत अधिक है। राज्य की राजधानी होने के नाते भोपाल में डिजिटल-फर्स्ट उपभोक्ताओं, छात्रों एवं कारोबारों की संख्या तेज़ी से बढ़ रही है। ऐसे में हाई-स्पीड कनेक्टिविटी की बढ़ती मांग को देखते हुए भोपाल राज्य का महत्वपूर्ण मार्केट है।


इस लॉन्च के साथ भोपाल में वी के उपभोक्ता न सिर्फ फास्ट डाउनलोड का अनुभव पाना जारी रख सकते हैं बल्कि वी 5जी के साथ हाई-डेफिनिशन स्ट्रीमिंग, गेमिंग, वीडियो कॉन्फ्रैंसिंग और रियल टाईम क्लाउड एक्सेस का लाभ भी उठा सकते हैं। 5जी के शानदार अनुभव को सपोर्ट करने के लिए वी ने आधुनिक एवं ऊर्जा-प्रभावी इन्फ्रास्ट्रक्चर तैनात किया है तथा नेटवर्क के परफोर्मेन्स को स्वतः अनुकूलित करने के लिए एआई-पावर्ड सेल्फ-ऑप्टिमाइज़िंग नेटवर्क को लागू किया है, जिससे यूज़र निर्बाध कनेक्टिविटी का लाभ उठा सकते हैं फिर चाहे वर्क फ्रॉम होम हो, या ऑफिस या दुकान से कारोबार का संचालन।


इस विकास पर बात करते हुए कविता नाडकर्णी, बिज़नेस हैड- मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़, वोडाफोन आइडिया ने कहा, ‘‘हम मध्य प्रदेश के मुख्य मार्केट्स में अपना फुटप्रिन्ट बढ़ाते हुए राज्य में वी के नेटवर्क के विस्तार को गति प्रदान कर रहे हैं। भोपाल में लॉन्च और इससे पहले इंदौर एवं ग्वालियर में लॉन्च इस यात्रा में महत्वपूर्ण कदम है। अपनी विस्तार यत्रा में हम ज़्यादा मांग वाले स्थानों पर ध्यान दे रहे हैं। इनमें डेटा की ज़्यादा खपत और ज़्यादा फुटफॉल वाले सेंटर जैसे कमर्शियल हब और पर्यटन स्थल शामिल हैं, ताकि हमारे यूज़र्स को नेटवर्क का सहज अनुभव लगातार मिलता रहे।’’

ADVERTISEMENT