मेनू

×

खोजें

एअर इंडिया के ‘महाराजा क्लब’ को फ्रेडी अवार्ड्स 2026 में प्रोग्राम ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया फ्रेडी अवार्ड्स 2026 में मिडल इस्ट एवं एशिया पेसिफिक क्षेत्र के लिए मिला यह सम्मान

एअर इंडिया के ‘महाराजा क्लब’ को फ्रेडी अवार्ड्स 2026 में प्रोग्राम ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया फ्रेडी अवार्ड्स 2026 में मिडल इस्ट एवं एशिया पेसिफिक क्षेत्र के लिए मिला यह सम्मान

गुरुग्राम : भारत की अग्रणी ग्लोबल एयरलाइन, एअर इंडिया ने आज ऐलान किया है कि उसके लॉयल्टी प्रोग्राम, ‘महाराजा क्लबको प्रतिष्ठित फ्रेडी अवार्ड्स 2026 में मिडल इस्ट एवं एशिया पेसिफिक क्षेत्र के लिए प्रोग्राम ऑफ ईयर चुना गया है।

यह पुरस्कार महाराजा क्लब के रूपान्तरण में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, तथा फ्रेडी अवार्ड्स 2025 मेंअप एंड कमिंग प्रोग्राम ऑफ ईयरके रूप में मिली पहचान के बाद यह एक और सम्मान है। ये सम्मान इस बात की पुष्टि करता है कि महाराजा क्लब तेज़ी से विकसित होते हुए इस क्षेत्र के अग्रणी एयरलाइन लॉयल्टी प्रोग्राम्स में से एक के रूप में उभरा है।

प्रोग्राम ऑफ़ ईयरजीतने के अलावा, महाराजा क्लब को चार मुख्य श्रेणियोंबेस्ट प्रमोशन’, ‘बेस्ट एलीट प्रोग्राम’, ‘बेस्ट रिडेम्पशन एबिलिटीऔरबेस्ट कस्टमर सर्विसमें रनर-अप के रूप में भी मान्यता मिली है। कई श्रेणियों में यह शानदार प्रदर्शन, अपने सदस्यों को फायदेमंद एवं विशेष अनुभव प्रदान करने के लिए प्रोग्राम की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

दुनिया भर के लाखों यात्रियों द्वारा वोट किए गए, फ्रेडी अवार्ड्स उन लॉयल्टी प्रोग्राम्स को सम्मानित करते हैं जो अपने सदस्यों को बेहतरीन अनुभव, मूल्य, कस्टमर सर्विस, रीडिम्प्शन के अवसर और इनोवेशन प्रदान करते हैं।

1988 में शुरू हुए फ्रेडी अवार्ड्स ट्रैवल लॉयल्टी प्रोग्राम्स के लिए ग्लोबल बेंचमार्क हैं। समय के साथ इनकी स्थिति और महत्व इतना बढ़ा है कि आज ये ट्रैवल लॉयल्टी उद्योग में सदस्यों द्वारा दिए जाने वाले सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार बन चुके हैं। आज, दुनिया भर से 70 लाख से अधिक वोटर्स हर साल फ्रेडी अवार्ड्स को वोट देते हैं; यह वोटिंग हिंदी सहित 13 भाषाओं में उपलब्ध है।

इस अवसर पर एअर इंडिया के चीफ़ कमर्शियल ऑफ़िसर, निपुण अग्रवाल ने कहाःयह सम्मान महाराजा क्लब के साथ हमारे द्वारा अपनाई गई दिशा पर रोशनी डालता है। हम हमेशा से अपने सदस्यों को उत्कृष्ट मूल्य प्रदान करने और ऐसा प्रोग्राम बनाने पर फोकस करते रहे हैं जो सिर्फ़ यात्रा के दायरे से बढ़कर रोज़मर्रा में भी बेहतरीन अनुभव प्रदान करे। हमारे सदस्यों ने जिस तरह हममें भरोसा जताया है, उसके लिए हम उनके आभारी हैं और आने वाले सालों में भी हम महाराजा क्लब को अधिक उपयोगी बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

2024 में नए सिरे से डिज़ाइन किए गए महाराजा क्लब ने, पॉइंट्स जमा करने के माइल्स-आधारित पुराने मॉडल के बजाए, खर्च पर आधारित निष्पक्ष एवं एक समान तरीका अपनाया है। मेहमानों के लिए सरल एवं सुविधाजनक फीचर्स, रीनेम्ड टियर्स और अपडेटेड पहचान के साथ, इस प्रोग्राम ने पिछले दो सालों में लाखों नए सदस्य अपने साथ जोड़े हैं।

हाल ही में, एअर इंडिया ने महाराजा क्लब प्रोग्राम में कई सुधारों की घोषणा की है। इनमें एयरलाइन द्वारा संचालित कम से कम 90 फीसदी रूर्ट्स पर रिडेम्पशन लैवल में कमी, अवार्ड फ़्लाइट्स को रीशेड्यूल करने और कैंसिल करने के लिए एक नई टियर-आधारित संरचना, और टियर में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक फ़्लाइट्स की संख्या की सीमा में कमी शामिल है।

एअर इंडिया ने अब अपने महाराजा क्लब के सदस्यों को एअर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा संचालित उड़ानों पर महाराजा पॉइंट्स अर्न और रिडीम करने की सुविधा भी दे दी है। एअर इंडिया एक्सप्रेस, एअर इंडिया ग्रुप की एक वैल्यू-कैरियर कंपनी है, जो अपने फ्लीट में 100 से अधिक विमानों के साथ दक्षिण, दक्षिण-पूर्व और पश्चिम एशिया के 55 गंतव्यों के लिए सेवाएं प्रदान करती है।

इसके अलावा, महाराजा क्लब ने अपने पार्टनर इकोसिस्टम का भी विस्तार किया है, जिसमें विभिन्न श्रेणियों जैसे एयरलाइंस, हॉस्पिटैलिटी, रिटेल, लाइफ़स्टाइल और फ़ाइनैंशियल सर्विसेज़ से 100 से अधिक पार्टनर शामिल हैं। इससे सदस्यों को यात्रा और रोज़मर्रा के खर्चों की एक विस्तृत रेंज पर महाराजा पॉइंट्स अर्न करने का मौक़ा मिलता है।

महाराजा क्लब के सदस्य 25 स्टार अलायंस पार्टनर एयरलाइंस में पॉइंट्स अर्न एवं रिडीम कर सकते हैं, दुनिया भर में टियर विशेषाधिकारों का लाभ उठा सकते हैं, और दुनिया भर में 1,100 से अधिक लाउंजेज़ को एक्सेस कर सकते हैं।


ADVERTISEMENT