गुरुग्राम : एअर इंडिया ने आज बताया कि 12 जुलाई 2026 से जोधपुर एयरपोर्ट (जेडीएच) से चलने वाली एयरलाईन की सभी उड़ानें एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग से संचालित होंगी।
वर्तमान में एअर इंडिया जोधपुर और मुंबई के बीच हर सप्ताह चौदह उड़ानें तथा जोधपुर और दिल्ली के बीच हर सप्ताह बारह उड़ानें चलाती है, जिससे ग्राहकों को अपने हब के ज़रिए प्रमुख अंतर्राज़्यीय एवं अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए सुविधाजनक कनेक्टिविटी मिलती है।
23,342 वर्ग मीटर में फैला नया टर्मिनल यात्रियों को बेहतर सुविधा देता है और संचालन में अधिक दक्षता सुनिश्चित करता है। इस युनिट में 20 चेक-इन काउंटर, अडवांस्ड सिक्योरिटी स्क्रीनिंग सिस्टम, अत्याधुनिक बैगेज हैंडलिंग सुविधाएँ और छह एयरोब्रिज हैं, ये सभी सुविधाएं एयरपोर्ट के अनुभव को सरल एवं सहज बनाती हैं।
नई युनिट में इस बदलाव को देखते हुए 12 जुलाई 2026 या उसके बाद जोधपुर से यात्रा करने वाले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे एयरपोर्ट पर काफ़ी पहले पहुँचें ताकि उन्हें नए टर्मिनल पर ग्राउंड प्रक्रियाओं के लिए समय पर्याप्त समय मिले और यात्रा का अनुभव बेहतर हो सके।