· होम एनर्जी स्टोरेज बैटरियों,
Belectriq के साथ संयुक्त ब्रांडिंग में 2,500 kVA के सेंट्रल PCS और 715 Wp तक के
AQUILA बाइफेशियल G12 मॉड्यूल लॉन्च किए।
· नए उत्पादों के साथ कंपनी सोलर EPC और
मॉड्यूल विनिर्माण से आगे बढ़कर एनर्जी स्टोरेज और पावर कन्वर्जन के क्षेत्र में भी
अपनी उपस्थिति मजबूत कर रही है। ये समाधान घरों, कमर्शियल एवं इंडस्ट्रियल ग्राहकों
और बड़े यूटिलिटी-स्केल प्रोजेक्ट्स के लिए हैं।
· तीनों उत्पाद 22 से 24 अक्टूबर 2026 तक
ग्रेटर नोएडा स्थित India Expo Centre & Mart में कंपनी के बूथ पर प्रदर्शित किए
जा रहे हैं।
नई दिल्ली: सोलरवर्ल्ड एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड
ने आज आरईआई एक्सपो 2026में तीन नए उत्पाद लॉन्च करने की घोषणा की। इनमें 1.28 kWh
से 5.12 kWh क्षमता वाली लिथियम आयरन फॉस्फेट (LFP) होम एनर्जी स्टोरेज बैटरियां,
Belectriq के साथ संयुक्त ब्रांडिंग में SWPCS2500 2,500 kVA सेंट्रल पावर कन्वर्जन
सिस्टम और 715 Wp तक के AQUILA बाइफेशियल G12 सोलर मॉड्यूल शामिल हैं।
ये लॉन्च सोलर ईपीसी और मॉड्यूल विनिर्माण
से आगे बढ़कर बिजली उत्पादन और ऊर्जा भंडारण, दोनों क्षेत्रों में कारोबार विकसित करने
की कंपनी की रणनीति को दर्शाते हैं। कंपनी का लक्ष्य घरेलू उपभोक्ताओं से लेकर कमर्शियल
एवं इंडस्ट्रियल ग्राहकों और बड़े यूटिलिटी-स्केल प्रोजेक्ट्स तक अपनी सेवाओं का विस्तार
करना है। ये उत्पाद ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट के हॉल 11 में
बूथ नंबर B569 पर प्रदर्शित किए जा रहे हैं।
ये तीनों लॉन्च सोलर और स्टोरेज सिस्टम
के तीन महत्वपूर्ण पहलुओं को कवर करते हैं-बिजली उत्पादन के लिए सोलर मॉड्यूल, बिजली
को ग्रिड तक पहुंचाने के लिए पावर कन्वर्जन सिस्टम और ऊर्जा संग्रहित करने के लिए बैटरियां।
होम एनर्जी स्टोरेज बैटरियां उन परिवारों
के लिए तैयार की गई हैं, जो PM Surya Ghar: Muft Bijli Yojana के तहत रूफटॉप सोलर अपना
रहे हैं। इस योजना का लक्ष्य एक करोड़ परिवारों तक पहुंचना है। बड़े उपयोगों के लिए
Solarworld लिक्विड-कूल्ड बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) भी उपलब्ध कराती है।
इनमें कमर्शियल एवं इंडस्ट्रियल ग्राहकों के लिए 125 kW / 261.24 kWh का सिस्टम और
यूटिलिटी एवं इंडस्ट्रियल उपयोग के लिए 5,015 kWh का कंटेनर शामिल है।
लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, सोलरवर्ल्ड
एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर
श्री कार्तिक तेल्तिया ने कहा “भारत
का सोलर क्षेत्र अब केवल क्षमता स्थापित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि ऐसे संपूर्ण
ऊर्जा सिस्टम विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, जिन्हें देश में ही बेहतर सहायता
और सेवाएं मिल सकें। आज डेवलपर्स और ग्राहक बिजली उत्पादन, पावर कन्वर्जन और ऊर्जा
भंडारण के लिए एकीकृत समाधान चाहते हैं। वे ऐसे कम लेकिन अधिक सक्षम सप्लायर्स के साथ
काम करना चाहते हैं, जो उनकी व्यापक जरूरतों को पूरा कर सकें।
ये लॉन्च इसी बदलाव के प्रति
Solarworld की प्रतिक्रिया हैं। प्रत्येक उत्पाद हमारे लिए एक नए ग्राहक वर्ग तक पहुंचने
का अवसर खोलता है और बाजार के किसी एक हिस्से पर हमारी निर्भरता को कम करता है। सोलर
सेल विनिर्माण के माध्यम से अपनी विनिर्माण क्षमता को और मजबूत करते हुए, हम ऐसी कंपनी
बना रहे हैं जो रूफटॉप से लेकर यूटिलिटी-स्केल प्रोजेक्ट्स तक ग्राहकों की जरूरतें
पूरी कर सके। REI Expo हमें अपनी इस सोच और क्षमता को बाजार के सामने रखने के लिए एक
उपयुक्त मंच प्रदान करता है।”
होम एनर्जी स्टोरेज बैटरियां: घरेलू उपभोक्ताओं
तक ऊर्जा भंडारण की पहुंच
Solarworld ने घरेलू ऊर्जा भंडारण के
लिए तीन आकारों में लिथियम-आयन बैटरी पैक पेश किए हैं। ये उन परिवारों के लिए तैयार
किए गए हैं, जिन्हें बैकअप बिजली की जरूरत है और जो अपने रूफटॉप सोलर सिस्टम का बेहतर
उपयोग करना चाहते हैं।
- तीन मॉडल: SW12100 (12.8 V, 1.28 kWh),
SW24100 (25.6 V, 2.56 kWh) और SW51100 (51.2 V, 5.12 kWh)। प्रत्येक मॉडल में
100 Ah क्षमता वाली LFP सेल का उपयोग किया गया है।
- उपयोग: घरेलू इन्वर्टर, UPS और सोलर-प्लस-स्टोरेज
सिस्टम के लिए उपयुक्त।
- सुरक्षा: बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम में ओवर-वोल्टेज,
अंडर-वोल्टेज, ओवर-करंट, शॉर्ट-सर्किट और तापमान से सुरक्षा की सुविधाएं हैं।
- प्रमाणन और वारंटी: IS 16270, IEC 62619 या UL
1973 तथा UN 38.3 मानकों के अनुरूप प्रमाणन; उत्पाद पर 5 वर्ष की वारंटी।
· SWPCS2500 सेंट्रल PCS: बड़े सोलर और
स्टोरेज प्रोजेक्ट्स के लिए पावर कन्वर्जन
·
Belectriq
के साथ संयुक्त ब्रांडिंग में विकसित SWPCS2500 एक सेंट्रलाइज्ड पावर कन्वर्जन सिस्टम
है, जिसे बड़े यूटिलिटी-स्केल सोलर और एनर्जी स्टोरेज प्रोजेक्ट्स के लिए तैयार किया
गया है।
- रेटेड क्षमता: 2,500 kVA; अधिकतम AC पावर
2,750 kVA और अधिकतम DC वोल्टेज 1,500 V।
- दक्षता: थ्री-लेवल टोपोलॉजी के साथ 99%
तक दक्षता।
- संचालन: ग्रिड-कनेक्टेड और ऑफ-ग्रिड, दोनों
मोड में काम करने में सक्षम। RS485, CAN और Ethernet कम्युनिकेशन की सुविधा।
- कूलिंग और सुरक्षा: एयर एवं लिक्विड कूलिंग सिस्टम
तथा IP55 रेटिंग वाला कंट्रोल केबिन।
AQUILA बाइफेशियल G12 मॉड्यूल: बड़े सोलर
प्रोजेक्ट्स के लिए अधिक पावर आउटपुट
AQUILA G12 सीरीज़ में 650 से 715 Wp
तक के मॉड्यूल शामिल हैं। इनमें N-Type TOPCon बाइफेशियल सेल का उपयोग किया गया है।
इनका विनिर्माण भारत में Solarworld की सहायक कंपनी ZNShine Solarworld Private
Limited द्वारा किया जाता है।
·
मॉड्यूल
दक्षता: 23.02% तक,
16BB सेल डिजाइन और ग्लास-टू-ग्लास बाइफेशियल संरचना के साथ।
·
प्रमाणन: IEC प्रमाणित, BIS अनुमोदित और ALMM
सूचीबद्ध।
·
वारंटी: 12 वर्ष की उत्पाद वारंटी और 25 वर्ष
की परफॉर्मेंस वारंटी।
·
प्रदर्शन
एवं सुरक्षा:
-0.29% प्रति डिग्री सेल्सियस का तापमान गुणांक, IP68 जंक्शन बॉक्स और PID-प्रतिरोधी
संरचना।
कंपनी उत्तराखंड के रुड़की स्थित अपनी
विनिर्माण सुविधाओं में सोलर मॉड्यूल और बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) का निर्माण
करती है। इसके अतिरिक्त, Rays Power Infra Limited के साथ मिलकर मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम
में 2.4 GW क्षमता का सोलर सेल प्लांट स्थापित किया जा रहा है।