o
रोज़ाना दो उड़ानें हलवारा को दिल्ली से जोड़ेंगी
o यात्रियों को मिलेगी दिल्ली के रास्ते यूरोप एवंर यूनाइटेड किंगडम के लिए सुविधाजनक अंतर्राष्ट्रीय कनेक्टिविटी
गुरुग्राम : एअर इंडिया ने आज लुधियाना (हलवारा) के लिए अपनी उड़ान सेवा शुरू कर दी है। इसके साथ यह नया संचालन शुरू करने वाले एयरपोर्ट पर कमर्शियल उड़ानें संचालित करने वाली पहली एयरलाइन बन गई है। यह सर्विस लुधियाना को दिल्ली से और उसके आगे दुनिया भर के अन्य गंतव्यों से जोड़ती है।
आज पहली उड़ान दिल्ली से रवाना होने के बाद 0703 बजे लुधियाना के हलवारा एयरपोर्ट पर उतरी और लुधियाना से वापसी की उड़ान 08:00 बजे रवाना हुई।
एअर इंडिया अपने ए320 विमानों के द्वारा इस रूट पर रोज़ाना दो उड़ानें संचालित करेगी।
लुधियाना आने-जाने वाली इन नई उड़ानों का समय इस तरह से निर्धारित किया गया है कि यात्रियों को दिल्ली के रास्ते एअर इंडिया के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से आगे की यात्रा के लिए निर्बाध कनेक्टिविटी मिल सके। इस नेटवर्क में लंदन, पेरिस, मिलान, रोम और बर्मिंघम जैसे गंतव्य शामिल हैं। इससे यात्री एक ही टिकट और एक ही बैगेज अलाउंस के साथ आसानी से यात्रा कर सकेंगे, उनके बैगेज की चेक-इन प्रक्रिया भी एक ही बार में पूरी हो जाएगी। एअर इंडिया के यात्रियों को दिल्ली एयरपोर्ट पर घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के बीच ट्रांज़िट (एक से दूसरी उड़ान में जाने) के लिए एक ही टर्मिनल का उपयोग करने की सुविधा भी मिलेगी।
लुधियाना (हलवारा) के लिए एअर इंडिया की उड़ानें सभी चैनलों से बुक की जा सकती हैं, जिनमें एअर इंडिया की आधिकारिक वेबसाईट (www.airindia.com)मोबाइल ऐप और दुनिया भर के ट्रैवल एजेंट शामिल हैं।