मेनू

×

खोजें

एअर इंडिया ने नए प्रीमियम केबिन वाले ब्रांड-न्यू B787-9 विमान के साथ मुंबई-लंदन हीथ्रो सेवाओं को बनाया और बेहतर

एअर इंडिया ने नए प्रीमियम केबिन वाले ब्रांड-न्यू B787-9 विमान के साथ मुंबई-लंदन हीथ्रो सेवाओं को बनाया और बेहतर
  • प्रीमियम इकॉनमी, प्राइवेट बिज़नेस क्लास सुइट्स, नवीनतम पीढ़ी के इन-फ्लाइट एंटरटेनमेंट सिस्टम और लंबी दूरी की यात्रा के बेहतर अनुभव की शुरुआत।

गुरुग्राम : एअर इंडिया ने आज मुंबई और लंदन हीथ्रो के बीच अपने सबसे नए बोइंग 787-9 विमान का संचालन शुरू कर दिया है, जिससे उसके प्रमुख अंतरराष्ट्रीय रूटों में से एक पर नवीनतम पीढ़ी के ऑनबोर्ड प्रोडक्ट की शुरुआत हुई है।

आज से मुंबई और लंदन हीथ्रो के बीच एअर इंडिया की उड़ानें AI131/AI130 एयरलाइन के नए बोइंग 787-9 विमान द्वारा संचालित की जाएंगी। इस विमान में विशेष रूप से एअर इंडिया के लिए डिज़ाइन किए गए और सीधे बोइंग की प्रोडक्शन लाइन पर स्थापित किए गए बिल्कुल नए केबिन इंटीरियर शामिल हैं। ये लाइन-फिट विमान विशेष रूप से एअर इंडिया के लिए बनाए गए पहले बोइंग 787 हैं, जो एयरलाइन के आराम, तकनीक और उपभोक्ता अनुभव के नए मानकों को दर्शाते हैं।

इस बदलाव से रूट पर प्रीमियम इकॉनमी क्लास की भी शुरुआत हो रही है, जिससे उपभोक्ताओं को बिज़नेस, प्रीमियम इकॉनमी और इकॉनमी केबिन में यात्रा के व्यापक विकल्प मिलेंगे। मुंबई और लंदन हीथ्रो के बीच एअर इंडिया की दूसरी दैनिक सेवा अपग्रेडेड बोइंग 777-300ER विमान द्वारा संचालित की जाती रहेगी, जिसमें फर्स्ट क्लास की सुविधा शामिल है। इससे यह सुनिश्चित होगा कि दोनों सेवाओं के उपभोक्ताओं को उड़ान का बेहतरीन अनुभव मिले।

उड़ान के भीतर बेहतर अनुभव

एअर इंडिया के ब्रांड-न्यू बोइंग 787-9 विमान में थ्री-क्लास केबिन लेआउट दिया गया है, जिसमें 30 बिज़नेस क्लास सुइट्स, 28 प्रीमियम इकॉनमी सीटें और 238 इकॉनमी सीटें हैं। यह समकालीन डिज़ाइन, उन्नत तकनीक और भारतीयता से प्रेरित सौंदर्यशास्त्र का बेहतरीन मिश्रण है।

मुंबई-लंदन हीथ्रो रूट पर यात्रा करने वाले एअर इंडिया के यात्रियों को अब कई तरह की बेहतर सुविधाएँ मिलेंगी, जिनमें शामिल हैं:

  • शानदार बिज़नेस क्लास सुइट्स: जहाँ सीधे आइल (Aisle) एक्सेस, 79 इंच के फुली फ्लैट बेड, वायरलेस चार्जिंग, पर्सनल स्टोरेज की पर्याप्त जगह और बड़े 17-इंच के 4K QLED HDR टचस्क्रीन पर शानदार इन-फ्लाइट एंटरटेनमेंट मिलता है—ये सभी लंबी दूरी की यात्रा को आरामदायक और तनावमुक्त बनाने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं।

  • एक समर्पित प्रीमियम इकॉनमी केबिन: जिसमें 2-3-2 लेआउट में चौड़ी सीटें, पैर फैलाने के लिए 38-इंच का पर्याप्त स्पेस (पिच), शानदार रीक्लाइन, एडजस्टेबल हेडरेस्ट, एडजस्टेबल लेग और काफ (पैर के निचले हिस्से के लिए) रेस्ट और 13.3-इंच का 4K QLED HDR टचस्क्रीन शामिल है, जो बेहतर आराम और पर्सनल स्पेस देता है।

  • इकॉनमी क्लास का बेहतर अनुभव: लंबी दूरी की यात्रा के लिए एर्गोनॉमिकली डिज़ाइन की गई सीटें, 11.6-इंच का 4K QLED HDR टचस्क्रीन, बेहतर आराम और पर्सनल इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस होल्डर्स की सुविधा।

  • नेक्स्ट-जनरेशन इन-फ्लाइट एंटरटेनमेंट: थेल्स एवांट अप (Thales AVANT Up) सिस्टम द्वारा संचालित, जिसमें हाई-डेफिनिशन टचस्क्रीन, ब्लूटूथ ऑडियो कनेक्टिविटी, USB-A और USB-C चार्जिंग पोर्ट, AC पावर आउटलेट और सभी केबिनों में एक आसान यूजर इंटरफेस दिया गया है।

  • ब्लूटूथ हेडफ़ोन पेयरिंग: जिससे यात्री अपने खुद के ब्लूटूथ-सक्षम हेडफ़ोन का उपयोग करके उड़ान के दौरान 3,000 घंटे से अधिक की एंटरटेनमेंट कंटेंट लाइब्रेरी का आनंद ले सकते हैं।

  • नई मूड लाइटिंग: प्राचीन भारतीय वेलनेस (स्वस्थ जीवन) परंपराओं से प्रेरित केबिन लाइटिंग।

  • एक रिफ्रेश्ड ऑनबोर्ड प्रोडक्ट: जिसमें भारतीय और अंतरराष्ट्रीय स्वादों को दर्शाने वाले खास तौर पर तैयार किए गए व्यंजन (मेन्यू), प्रीमियम चिनवेयर, ग्लासवेयर और टेबलवेयर, आलीशान बेडिंग (बिस्तर), नए तरीके से डिज़ाइन की गई एमेनिटी किट्स और अन्य सिग्नेचर टच शामिल हैं, जो मिलकर एक बेहतर और शानदार ऑनबोर्ड अनुभव प्रदान करते हैं।

भारत को यूके और उससे आगे कनेक्ट करना

यूनाइटेड किंगडम (यूके) एअर इंडिया के सबसे महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय बाजारों में से एक है, जहाँ व्यापार और पर्यटन के साथ-साथ भारतीय प्रवासियों (डायस्पोरा) के बीच यात्रा की भारी मांग है। एअर इंडिया वर्तमान में भारत और यूके के बीच प्रति सप्ताह 57 नॉन-स्टॉप उड़ानों का संचालन करती है, जो दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद और अमृतसर को लंदन हीथ्रो, लंदन गैटविक और बर्मिंघम से जोड़ती हैं।

एअर इंडिया की यूके सेवाएँ उपभोक्ताओं को बेहतर विकल्प, सुविधाजनक शेड्यूल और भारत में एअर इंडिया के हब के ज़रिए भारतीय उपमहाद्वीप, दक्षिण-पूर्वी एशिया और ऑस्ट्रेलिया के गंतव्यों के लिए आसान कनेक्टिविटी प्रदान करती हैं।

ADVERTISEMENT