o
बेसिक फेयर का विकल्प मूल्य के प्रति सजग यात्रियों के लिए लाया गया है, जो अनबंडल्ड सेवाओं का लाभ उठाना चाहते हैं
o
इस सर्विस में शामिल है 15 किलो चैक-इन बैगेज और 7 किलो केबिन बैगेज, कॉम्पलीमेंटरी मील की सुविधा इसमें शामिल नहीं है।
गुरुग्राम : एअर इंडिया ने आज नई बेसिक फेयर कैटेगरी शुरू करने की घोषणा के साथ उपभोक्ताओं को ज़्यादा विकल्प प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत बना लिया है, इससे यात्रा के तरीके और भुगतान पर यात्रियों का ज़्यादा नियन्त्रण होगा।
पहले से मौजूद ब्रांडेड फेयर कैटेगरीज़ - वैल्यू, क्लासिक और फ्लेक्स - को आगे बढ़ाते हुए एअर इंडिया बेसिक फेयर का विकल्प लेकर आई है। अपने मेहमानों को अपनी सेवाओं का सहज और बेहतर अनुभव प्रदान करने के प्रयास में एयरलाईन 2024 में ये ब्रांडेड फेयर श्रेणियां लेकर आई थी।
किफ़ायती यात्रा पसंद करने वाले यात्रियों के लिए नया विकल्प
अभी बेसिक फेयर को, इकोनॉमी क्लास में कुछ चुनिंदा रूट्स पर ट्रायल के रूप में शुरू किया जा रहा है, इसे खासतौर पर उन यात्रियों के लिए पेश किया गया है, जो कीमत को ध्यान में रखते हुए यात्रा करना चाहते हैं। इसमें 15 किलो चैक-इन बैगेज और 7 किलो केबिन बैगेज, कॉम्पलीमेंटरी बेवरेज सर्विस (चाय/कॉफ़ी) उपलब्ध है, लेकिन कॉम्पलीमेंटरी मील की सुविधा इसमें शामिल नहीं है।
बेसिक फ़ेयर पूरी तरह से वैकल्पिक है। यात्रियों के पास एअर इंडिया की मौजूदा फ़ेयर कैटेगरीज़ - वैल्यू, क्लासिक और फ्लेक्स - में बुकिंग का विकल्प बना रहेगा। इन सभी कैटेगरीज़ में कॉम्पलीमेंटरी मील और कुछ ऊँँची कीमतों पर कई तरह की सुविधाएँ मिलती हैं। बेसिक फ़ेयर कैटेगरी शुरू करने का उद्देश्य यात्रियों को एक और विकल्प देना है, खासकर उन यात्रियों को जो कम कीमत पर यात्रा करना चाहते हैं और अनबंडल्ड सर्विसेज़ को ज़्यादा पसंद करते हैं।
पसंद और पारदर्शिता के मामले में उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देने वाला दृष्टिकोण
बेसिक फ़ेयर की शुरुआत से साफ है कि एअर इंडिया अपने उपभोक्ताओं के हित को प्राथमिकता देती है और इस बात को समझती है कि हर यात्री की पसंद अलग होती है। इसी सोच के साथ एयरलाईन कुछ सर्विसेज़ को अनबंडल्ड रूप में पेश कर रही है, ताकि कीमत के प्रति सजग यात्री सिर्फ उन्हीं चीज़ों के लिए भुगतान करें, जिनकी उन्हें ज़रूरत है। हालांकि वे यात्री जो सभी सुविधाओं का लाभ उठाना चाहते हैं, उनके लिए ऑल-इन्क्लुज़िव पेशकश भी बरकरार रखी गई हैं।
एअर इंडिया ने यात्रियों की बदलती पसंद को ध्यान में रखते हुए प्रोडक्ट्स एवं सर्विसेज़ को स्पष्ट रूप से अलग-अलग करके, फ़ेयर कैटेगरीज़ डिज़ाइन की हैं, ताकि मेहमान अपनी व्यक्तिगत ज़रूरतों के अनुसार सबसे सही विकल्प चुन सकें।
कस्टमाइज़ करने सुविधा
बेसिक फ़ेयर पर टिकट बुक करने वाले यात्रियों को उड़ान भरने से 24 घंटे पहले तक मील्स को पहले से खरीदने की सुविधा मिलेगी। इसमें वैजीटेरियन, नॉन-वैजीटेरियन, जैन और डायबिटिक मील्स के विकल्प शामिल होंगे। अगर शेड्यूल में कोई बदलाव होता है या दूसरी फ़्लाइट में जगह दी जाती है, तो पहले से खरीदा गया मील स्वतः नई फ़्लाइट में ट्रांसफर हो जाएगा; या अगर किसी वजह से वह उपलब्ध नहीं हो पाता है, तो उसका पूरा रीफंड दिया जाएगा।
पायलट रोलआउट
वर्तमान में बेसिक फेयर कुछ चुनिंदा डोमेस्टिक रूट्स पर उपलब्ध है। इस पायलट चरण के दौरान एअर इंडिया ग्राहकों से मिले रिस्पॉन्स और फ़ीडबैक का मूल्यांकन करेगी। इसी आधार पर इस सुविधा को भविष्य में जारी रखने के फैसले लिए जाएंगे।
वर्तमान में बेसिक फेयर को सिर्फ़ एयरलाइन के अपने चैनलों-जैसे वेबसाइट, मोबाइल ऐप, कॉन्टैक्ट सेंटर और एयरपोर्ट टिकट ऑफ़िस के ज़रिए ही बुक किया जा सकता है।
बेसिक फेयर की शुरूआत के साथ, एअर इंडिया यात्रा के अनुभव को ज़्यादा आसान, निष्पक्ष और उपभोक्ता-उन्मुख बनाने के लिए अपनी सेवाओं को बेहतर बनाने के प्रयास जारी रखे हुए है।
बदलाव की दिशा में बढ़ते हुए एयरलाइन अपने यात्रियों को अधिक मूल्य, ज़्यादा विकल्प और बेहतरीन सेवाएं प्रदान करने पर फोकस कर रही है। ताकि हर यात्री अपनी पसंद के अनुुसार अपनी यात्रा को कस्टमाइज़ कर सके।