o
एअर इंडिया के मोबाइल ऐप की उपयोगिता बढ़ाने और इसे इस्तेमाल में ज़्यादा आसान बनाने के लिए पेश किए नए फीचर्स
o
इन-हाउस बुकिंग इंजन और पेमेंट प्लेटफ़ॉर्म से अब बुकिंग का अनुभव होगा और भी बेहतर
गुरुग्राम : भारत की प्रमुख ग्लोबल एयरलाइन, एअर इंडिया ने दुनिया भर में लोकप्रिय अपने मोबाइल ऐप पर कई और नई सुविधाएं शुरू की हैं। इस कदम के साथ अपने मेहमानों को यात्रा का सहज एवं उत्कृष्ट अनुभव प्रदान करने की एअर इंडिया की प्रतिबद्धता और मजबूत हो गई है। एअर इंडिया की अपनी डिजिटल टीमों द्वारा डिज़ाइन और विकसित किया गया यह नया ऐप यात्रियों की बदलती ज़रूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, ताकि वे अपनी यात्रा के हर चरण में ज़्यादा सहज और नियन्त्रित अनुभव पा सकें।
बुकिंग, पेमेंट, एयरपोर्ट सर्विस, ज़रूरी सहयोग, बैगेज ट्रैकिंग, लॉयल्टी मैनेजमेंट और एआई- आधारित सहायता को एक ही डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर लाकर, एअर इंडिया का मोबाइल ऐप अबऐसा वन-स्टॉप साथी बन गया है जो यात्रा को अधिक सुविधाजनक, पूर्वानुमानित और सुखद बनाता है। एअर इंडिया के नए और बेहतर मोबाइल ऐप में शामिल कुछ खास सुविधाएँ इस प्रकार हैंः
इन-हाउस बुकिंग इंजन जो आसान, तेज़ और रिस्पॉन्सिव यूज़र इंटरफ़ेस के साथ बुकिंग के अनुभव को बेहतर बनाता है। इसससे एक ही प्लेटफ़ॉर्म से फ़्लाइट सर्च करना, बुकिंग करना और अन्य सुविधाओं का लाभ उठाना संभव हो जाता है।
इन-हाउस पेमेंट ऑर्केस्ट्रेशन प्लेटफ़ॉर्म जो पेमेंट के अनुभव को आसान बना देता है और मेहमानों के लिए नए और आकर्षक ऑफ़र लेकर आता है, जिससे चेकआउट की प्रक्रिया और भी सुचारू हो जाती है। होम स्क्रीन से ही यात्रियों को होटल में ठहरने और ट्रांसपोर्टेशन में मदद देकर यात्रा में आने वाली रुकावटों या समस्याओं के लिए समय पर सहायता प्रदान करता है।
इस अवसर पर एअर इंडिया के चीफ डिजिटल और टेक्नोलॉजी ऑफिसर, डॉ. सत्य रामास्वामी ने कहाः “हमारा मोबाइल ऐप, मेहमानों से जुड़ने का मुख्य माध्यम है। यह एअर इंडिया की बदलाव की यात्रा में लागू किए गए 140 से अधिक विश्वस्तरीय डिजिटल सिस्टम में से एक है। हम मेहमानों की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए और उनकी यात्रा से जुड़ी अक्सर होने वाली परेशानी को कम करने के लिए हर नई सुविधा लेकर आते हैं। इसी क्रम में हाल ही में किए गए सुधार यात्रा के अनुभव को सहज बनाते हैं; बुकिंग और पेमेंट से लेकर एयरपोर्ट की प्रक्रियाओं और किसी भी रुकावट के समय ज़रूरी सहयोग देते हैं; साथ ही मेहमानों को ज़्यादा पारदर्शिता, सुविधा और नियन्त्रण भी देते हैं। ग्राहकों से मिली सराहना हमें नए बदलाव करते रहने तथा आने वाले सालों में ऐप को और अधिक उपयोगी बनाने के लिए प्रेरित करती है।”
ये नई क्षमताएं पहले से मौजूद लोकप्रिय फीचर्स के साथ जुड़ गई हैं। ऐप के ज़रिए मेहमानों को बेहतर अनुभव देने के लिए इन फीचर्स में सुधार लाया गया है। कुछ खास बेहतर फीचर्स में शामिल हैंः
o
एक पर्सनलाइज़्ड, संदर्भ-आधारित होम स्क्रीन जो आने वाली यात्रा की जानकारी, बोर्डिंग पास, यात्रा के ऑफ़र और गंतव्य के बारे में जानकारी को आसान और आकर्षक तरीके से दिखाती है।
o
ग्राहक बेहद लोकप्रिय फ़्लाइट स्टेटस फ़ीचर के ज़रिए ज़रूरी जानकारी पा सकते हैं। इसे हर महीने 1.4 मिलियन से ज़्यादा बार इस्तेमाल किया जाता है। यह फ़ीचर फ़्लाइट के बारे में रियल-टाइम अपडेट देता है, जिसमें विमान की जानकारी भी शामिल होती है। इसके अलावा डिजीयात्रा के साथ ऐप का इंटीग्रेशनयात्रा को और सहज बनाता है। हर महीने 220,000 से अधिक ग्राहक इस फ़ीचर का इस्तेमाल करके एयरपोर्ट पर आसान अनुभव प्राप्त करते हैं।
o
माय ट्रिप्स सेक्शन को भी बेहतर बनाया गया है, यह सेक्शन एक सुविधाजनक सेल्फ़-सर्विस हब के रूप में काम करता है। यहाँ यात्री आसानी से सीटें मैनेज कर सकते हैं, बुकिंग में बदलाव कर सकते हैं और मील के विकल्प देख सकते हैं। इससे कस्टमर सपोर्ट की मदद लेने की ज़रूरत कम हो जाती है।
o
एअर
इंडिया का अग्रणी एआई डॉट जी वर्चुअल असिस्टेंट, जो ग्लोबल एयरलाइन इंडस्ट्री में पहला जेनरेटिव एआई-पावर्ड असिस्टेंट है,यात्रा से जुड़े कई तरह के सवालों में मदद करता है। अब तक यह 26 मिलियन ग्राहकों के सवालों के जवाब दे चुका है। साथ ही ईज़ैड बुकिंग की सुविधा भी है, इससे ग्राहक द्वारा कुछ शब्द एंटर करते ही यात्रा का पूरा प्लान बनकर तैयार हो जाता है।
o
इस ऐप में ग्राहकों का एक और पसंदीदा फीचर है- बैगेज ट्रैकिंग फ़ीचर, जिसे हर महीने 200,000 से अधिक बार इस्तेमाल किया जाता है। यह फ़ीचर यात्रियों को कोडशेयर और इंटरलाइन यात्राओं सहित कई पड़ावों पर अपने चेक-इन किए गए बैगेज को ट्रैक करने की सुविधा देता है। यह एप्पल एयर टैग और गूगल कम्पैटिबल ट्रैकर्स जैसे डिवाइस के ज़रिए देर से आने वाले सामान का पता लगाने में भी मदद करता है।
o
ऐसा ही एक और इनोवेशन है- एआई विज़न™, जो बिना मैन्युअल डेटा एंट्री के यात्रा की जानकारी पाने के लिए कंप्यूटर विज़न टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता है। इसके अलावा एक व्यापक नोटिफ़िकेशन सिस्टम भी है जिसमें बहुत पसंद किया जाने वाला “बोर्डिंग जल्द शुरू होगी” (बोर्डिंग विल बिगिन शॉर्टली) अलर्ट शामिल है। इसके अलावा, एक खास महाराजा क्लब सेक्शन भी है जिससे लॉयल्टी प्रोग्राम के फ़ायदों को मैनेज करना अधिक आसान हो जाता है।
कुछ फीचर्स जैसे माय ट्रिप्स, फ़्लाइट स्टेटस, बैगेज ट्रैकिंग, फ़ूड एंड बेवरेज मेन्यू-बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी, एक खास ऑफ़लाइन सुविधा के ज़रिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
आज, यह ऐप भारत में एप्पल ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर दोनों पर 4.8-स्टार रेटिंग के साथ उपलब्ध है। इसे दुनिया भर में लगभग 17 मिलियन बार डाउनलोड किया जा चुका है, यह रोज़ाना 100,000 से अधिक यूज़र्स को सेवा देता है और इसने $61 का नेट प्रमोटर स्कोरश् (एनपीएस) हासिल किया है - जो इसे दुनिया भर में सबसे ज़्यादा रेटिंग वाले एयरलाइन ऐप्स में से एक बनाता है। इस ऐप को कई प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है।
एअर इंडिया सभी यात्रियों से इस ऐप को डाउनलोड करने और यात्रा के दौरान अधिक कनेक्टेड, जानकारीपूर्ण और तनाव-मुक्त अनुभव का आनंद उठाने का आग्रह करती है।